छत्तीसगढ़ ने चलाया अनुशासन का डंडा, पीसीसी सचिव त्रिलोक समेत 5 नेताओं को नोटिस जारी ,त्रिलोक ने दिया नोटिस का जवाब कहा कांग्रेस का सच्चा सिपाही हु ,कांग्रेस के लिए काम किया हु

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

Raipur //छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शिकायत सामने आ रही हैं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी गतिविधि अपनाया है। तीन विधानसभा सीटों के कांग्रेस नेताओं ने इस तरह का चलन अपनाया है, जिसे पार्टी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। इन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर में जवाब मांगा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले की संज्ञान में लिया है। उन्होंने ने पामगढ़, बेलतरा और चंद्रपुर में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी काम करने वालों को नोटिस जारी किया है। तीन विधानसभा सीटों में पांच लोगों को नोटिस जारी हुआ है। इसमें त्रिलोक श्रीवास, पुष्पा पाटले, तारकेश्वर गभेल, दुर्गेश जायसवाल और गीतांजलि पटेल शामिल हैं। इन पांचो को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। वहीं 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि पीसीसी सचिव त्रिलोक श्रीवास, राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य पुष्पा पाटले, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल, भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल और शक्ति जिला के इंका नेत्री गीतांजलि पटेल को नोटिस जारी हुआ है।

त्रिलोक ने दिया नोटिस का जवाब

मैं कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही पूरे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में कार्य किया ।
मुझे Indian National Congress – Chhattisgarh द्वारा तखतपुर का प्रभारी बनाया गया था मैंने डॉ.रश्मि आशीष सिंह कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लगातार चुनाव प्रचार किया है । मुझे मिले हुए नोटिस का जवाब मैंने कमेटी को दे दिया है ।


मेरे लिए सदैव आपका समर्थन और आपका प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी रही है ।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles