छत्तीसगढ़ की प्रेरणा ने हासिल किए 98 प्रतिशत अंक, बताया सफलता का मंत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भिलाई की प्रेरणा गोस्वामी ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98% अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

  1. उनकी सफलता का राज अनुशासित दिनचर्या और आत्मविश्वास है।
  2. प्रेरणा डॉक्टर बनकर एम्स में प्रवेश पाना चाहती हैं।

 कड़ी मेहनत, अटूट लगन और बड़े सपनों के दम पर छत्तीसगढ़ के भिलाई के प्रदीप्ति नगर बोरसी की रहने वाली प्रेरणा गोस्वामी ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डीपीएस रिसाली की मेधावी छात्रा प्रेरणा शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

प्रेरणा कहती है कि उसकी सफलता के पीछे उनकी अनुशासित दिनचर्या, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। बेहतर कार्ययोजना बनाकर पढ़ाई करना और कठिन विषयों को धैर्यपूर्वक समझना उनकी खास रणनीति रही।

डॉक्टर बनना चाहती हैं प्रेरणा

प्रेरणा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। वह आगे चलकर नीट परीक्षा के माध्यम से एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाना चाहती हैं। उनकी बड़ी बहन वैष्णवी गोस्वामी पहले से ही शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं, जो प्रेरणा के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं।

प्रेरणा के पिता राजेंद्र गिरी गोस्वामी छत्तीसगढ़ राज्य बिजली वितरण कंपनी में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता डॉ. खेमलता गोस्वामी कवर्धा के शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!