ऊपर हाईटेंशन तार, नीचे दहशत में बच्चे ,जान जोखिम में डालकर आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चे

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा //  जिले के तहसील हरदीबाजार के ग्राम सेन्द्रिपाली आंगनबाड़ी केंद्र क्र 02 के बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं ,यहां  आंगनबाड़ी केंद्र की छत के ऊपर से   बिजली के हाईटेंशन तार गुजरे हैं। बिना किसी सुरक्षा जाल के आंगनबाड़ी  भवनों के ऊपर से गुजरे बिजली के तार से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। तेज हवा से स्पार्किंग होने लगती है। इससे आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाने वाली कार्यकर्ता ,सहायिका तथा बच्चे दहशत में रहते हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं।

आंगनबाड़ी केन्द्र के ठीक उपर से जा रही हाईटेंशन तार दुर्घटना को दावत दे रहा है। उक्त तार केंद्र के खुले मैदान से होते हुए उसकी बिल्डिंग से गुजर रहा है। खाने की छुट्टी के दौरान बच्चे उक्त खुले मैदान में ही इकठ्ठा हो कर खेलते रहते हैं। इस दौरान यह सोचनीय विषय है कि यदि कभी उक्त विद्युत तार टूट कर नीचे गिर जाए तो कितना बड़ा हादसा हो सकता है। गांव वालों कहना है कि उनके द्वारा कई मर्तबा पंचायत को अवगत कराया जा चुका है।पर पंचायत से रटा रटाया जवाब मिलता है कि अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आ चुका है तथा उनके द्वारा इसका समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा।
प्रश्न उठता है कि क्या दुर्घटना कह कर आती है। यदि आजकल करते करते खुदा न खास्ता कोई घटना घटित ही हो जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। फिलहाल अभी भी आंगनबाड़ी के बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। देखना है कि उच्चाधिकारी कब बच्चों के उपर से गुजर रही इस मौत के तार के प्रति संवेदनशील होते हैं और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत इसे हटवाने का कार्य सम्पन्न कराते हैं।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles