सीएम हेल्पलाईन जल्द होगी शुरू आम शिकायतों की होगी सुनवाई समय सीमा में समस्याओं का होगा निराकरण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर //  राज्य शासन का महत्वाकांक्षी ‘सुशासन तिहार’ आगामी एक मई से प्रारंभ हो रहा है, जो 10 जून तक चलेगा। सुशासन तिहार से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एक सीएम हेल्पलाइन प्रारंभ की जा रही है, जो 24 घंटे और सातो दिन संचालित रहेगी। इसमें कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे और आम नागरिकों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा, इसमें आम जनता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाएगी, यदि समय-सीमा में निराकरण नहीं होता हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर छत्तीसगढ़ में नया प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है, वैसे कई राज्यों में इस तरह की व्यवस्था बनाई गई है, मगर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के नाम से छत्तीसगढ़ में पहला बड़ा प्रयोग होगा, जिस पर सबकी नजरें टिकी हुई है।
जानकार सूत्रों ने बताया कि यह व्यवस्था सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने मंगलवार को राज्य प्रशासन के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया है, हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना हैं कि यह व्यवस्था एक मई से प्रारंभ हो सकती हैं। संभवतः मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन नंबर का विधिवत शुभारम्भ करेंगे

यह भी पढ़े 👇👇

कलेक्टर के निर्देश पर लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार*

EPFO UPI Withdrawal : अब PF से पैसा निकालना होगा आसान, UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिलेगा पैसा

छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles