38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पुनर्वास ग्राम व सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

कोरबा  /08/7/26  // 
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को एसईसीएल कुसमुंडा अंतर्गत खदान हेतु अधिग्रहित ग्राम खोडरी और पोड़ी के पुनर्वास ग्राम खम्हरिया तथा जटराज में बसाहट के लिए की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्वास ग्रामों को मॉडल पुनर्वास ग्राम के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण सड़क, नाली तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के लिए कहा।

कलेक्टर कुणाल दुदावत निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत निरीक्षण

https://cgcitynews.com
कलेक्टर श्री दुदावत ने सर्वमंगला से इमलीछापर तक सड़क निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य को गति देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्राम भिलाईखुर्द तरदा में प्रस्तावित नवीन पुल के स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना, अपर निगम आयुक्त श्री विनय मिश्रा तथा एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://korba.gov.in

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!