कलेक्टर-एसपी पहुंचे रेणुका सिंह के निवास, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

सूरजपुर  // केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भरतपुर सोनहत से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रेणुका सिंह को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज होते ही जिले के कलेक्टर व एसपी ने पूरी टीम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर उनके निवास स्थान के आसपास का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दे कि केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आदिवासी चेहरे के रूप में भाजपा की फ़ायर ब्रांड नेत्री है। सूरजपुर जिले के ग्राम रामानुजनगर में रहने वाली रेणुका सिंह सरगुजा सांसद होने के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित घोषित हुई हैं। सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने के बाद उनका नाम छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में तेजी से उभरा है। उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना के मद्देनजर मंगलवार को सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला, डीएफओ पंकज कमल व जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम के साथ रामानुजनगर पहुंचकर रेणुका सिंह के घर के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से भी जानकारी लेते हुए रामानुजनगर पुलिस को उनके घर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए निर्देश दिए


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles