कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज, सभी सीटों के लिए तय किए जाएंगे सिंगल नाम ,सूत्रों के हवाले से खबर ,एक दर्जन विधायक की कट रही टिकट ,पाली तानाखार में महिला प्रत्याशी के नाम पर लग सकती है मुहर ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर —कांग्रेस चुनाव समिति की टिकट दावेदारों को लेकर अहम बैठक आज होने जा रही है यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। दावेदारों के पैनल पर रायशुमारी होगी। इस बैठक में प्रभारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज शामिल होंगे। इस बैठक में सभी सीटों पर सिंगल नाम तय किए जाएंगे।भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन कर रही है। पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बैठक ले रहे हैं। सीएम हाउस में लगातर चुनाव समिति की बैठक हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, आज होने वाली बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा कयास इसलिए भी लगाया जा रहा है क्योंकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा था कि 10 अक्टूबर के बाद कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी की जाएगी

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में इस बार पार्टी किसी गोड़ आदिवासी को टिकट दे सकती है विश्वस्त सूत्रों की माने तो पाली तानाखार से महिला प्रत्याशी पर पार्टी दांव लगा सकती है ,

पाली तानाखार से मोहितराम केरकेट्टा का टिकट काटना आसान नहीं —-पाली तानाखार से वर्तमान विधायक का टिकट काटना इतना आसान नहीं है ,वो विषम परिस्थितियों में कांग्रेस को जीत दिलाने के साथ कोरबा लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को भारी भरकम लीड दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई थी यही के वोटों से कांग्रेस की झोली में एक लोकसभा सीट मिली थी

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles