विस चुनाव से कांग्रेस को मिला सबक, गंभीर हुई पार्टी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

भोपाल

विधानसभा चुनाव परिणाम भले ही कांग्रेस के पक्ष में नहीं आया, लेकिन इसके बावजूद भी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को लेकर उम्मीदवारों के सर्वे और चुनावी रणनीति पर कांग्रेस ने काम करना शुरू कर दिया है।

महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस अभी से क्षेत्रवार रणनीति बनाकर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए कांग्रेस अब पहले से ज्यादा गंभीर हो गई। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि गांधी चौपाल अब तक जहां  सप्ताह में दो बार  आयोजित होता था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब प्रत्येक दिन चौपाल आयोजित की जाएगी। ई- गांधी चौपाल के डिजिटल वॉरियर की टीम भी तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस के खाते में लोकसभा की केवल एक सीट है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश में अपनी खोई हुई साख पाना किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दम भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस की एक- एक टीम प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में जाकर कर्नाटक और हिमांचल सरकार में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण की योजनाओं का अभी से प्रचार- प्रसार करना शुरू कर दी है।  महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान ही लोकसभा सीटों को लेकर महिला कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की तैनात कर दिया था। महिला पर्यवेक्षक घर- घर जाकर महिलाआ मतदाताओं से लगातार संपर्क कर रही हैं। संपर्क के दौरान महिला कांग्रेस की टीम प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में लोगों को जानकारी दे रही है। क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में लोगों को अवगत करा रही है।  कांग्रेस के लोग यह भी दावा कर रहे है कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आती है तो कांग्रेस महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles