वजन बढ़ाने के लिए 5 उच्च प्रोटीन वाले दूध उत्पादों का सेवन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

प्रोटीन (Protein) शरीर के लिए बहुत जरूरी बहुत पोषक तत्व है। यह शरीर को स्वस्थ रखने, बढ़ाने और कई कामकाज के लिए जरूरी है। प्रोटीन बॉडी मसल्स की ग्रोथ करता है, यह टिश्यू बनाता है, शरीर में विभिन्न हार्मोन और एंजाइम बनाता है, प्रोटीन के नियमित सेवन से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, प्रोटीन शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

प्रोटीन की कमी के नुकसान? प्रोटीन की कमी से मांसपेशियों की बर्बादी और कमजोरी हो सकती है, इसकी कमी से पेट, टांगों और पैरों में पानी जमा जमा हो सकता है जिसे एडिमा कहा जाता है, प्रोटीन की कमी से बाल, त्वचा और नाखून कमजोर और बेकार हो सकते हैं, पर्याप्त प्रोटीन सेवन के बिना, आपको थकान, कमजोरी हो सकते हैं, इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, हार्मोनल संतुलन बिगड़ सकता है और मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

प्रोटीन के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, वैसे तो चिकन, मटन और अंडे जैसे नॉन-फूड्स को प्रोटीन का बेस्ट सोर्स माना जाता है लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं और साग-सब्जियों से आपकी प्रोटीन की कमी दूर नहीं हो रही है, तो आप कुछ डेयरी प्रोडक्ट अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो आपकी रोजाना की प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

योगर्ट

योगर्ट में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, प्रति 8 औंस (227 ग्राम) में लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके लिए आपको ग्रीक योगर्ट का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से न केवल मसल्स बनाने और वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है।

प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियां, देखें वीडियो
​​
कॉटेज चीज़

कॉटेज चीज़ में प्रति 100 ग्राम में लगभग 11 ग्राम का प्रोटीन होता है, जो कि एक अच्छी प्रोटीन स्रोत के रूप में माना जाता है। यह उन लोगों के लिए भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है, जो नॉन-वेज भोजन से दूर रहना पसंद करते हैं या जो वेजिटेरियन या वेगन डाइट लेते हैं। कॉटेज चीज़ में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो हड्डियों की सेहत और ऊतकों के विकास में मदद करते हैं।

दूध

दूध में प्रति 100 ग्राम में लगभग 3.2 ग्राम का प्रोटीन होता है। दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन अमीनो एसिड्स मानव शरीर के लिए जरूरी होते हैं। दूध हड्डियों की मजबूती, मांसपेशियों की निर्माण, और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। प्रोटीन के अलावा यह कैल्शियम और विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है।

छाछ

100 ग्राम के छाछ में लगभग 3 ग्राम से कम प्रोटीन होता है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, और विटामिन बी का अच्छा स्रोत है और इसका नियमित सेवन शरीर को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। छाछ का सेवन कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, जैसे कि पाचन को सुधारना, शरीर को ठंडा रखना, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाना।

चीज़

प्रत्येक 100 ग्राम के आम चीज़ में लगभग 25 ग्राम प्रोटीन होता है। चीज़ में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, और विटामिन डी भी होता है, जो हड्डियों की मजबूती, टिश्यू बनाने और शरीर के अन्य कामकाज के लिए जरूरी है। हालांकि चीज़ की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, जो सेहत पर निगेटिव इफेक्ट डाल सकती है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles