DA Hike News: अप्रैल, मई या फिर जून, कब से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी? AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दे दिया जवाब

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

DA Hike News: केंद्र सरकार ने ने पिछले सप्ताह महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल ने स्पष्ट किया है कि बढ़ी हुई सैलरी मई महीने में मिलेगी, जिसमें जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी शामिल होगा।

  1. केंद्र सरकार ने DA में 2% की वृद्धि की।
  2. DA 58% से बढ़कर अब 60% हो गया है।
  3. मई की सैलरी में मिलेगा बढ़ा DA और एरियर।

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इस फैसले के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है। 18 अप्रैल 2026 को कैबिनेट की मंजूरी और 22 अप्रैल 2026 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इस बढ़ोतरी का लाभ लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। अनुमान के मुताबिक, लगभग 50.46 लाख कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी इससे लाभान्वित होंगे।

कब से आएगी बढ़ी हुई सैलरी?

इसी मुद्दे पर कर्मचारी संगठन ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन (AINPSEF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत पटेल ने स्थिति साफ की है। उनके अनुसार अप्रैल महीने की सैलरी का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है, इसलिए इस महीने के वेतन में बढ़ा हुआ DA शामिल होने की संभावना काफी कम है।

उन्होंने कहा, “अप्रैल की सैलरी का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है, इसलिए इस महीने बढ़ा हुआ डीए मिलने की संभावना बहुत कम है। अब कर्मचारियों को मई महीने की सैलरी में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, और उसी के साथ जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल का एरियर भी जोड़कर दिया जाएगा।”

एकसाथ चार महीने का मिलेगा एरियर

इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को एक साथ चार महीने का एरियर मिल सकता है, जिससे उनके खाते में एक अच्छी रकम आएगी। यह एरियर जनवरी 2026 से लागू बढ़ोतरी के आधार पर दिया जाएगा।

जहां तक सैलरी आने की बात है, आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों की मई महीने की सैलरी 31 मई या 1 जून के आसपास उनके खाते में पहुंचती है। हालांकि, अलग-अलग विभागों में सैलरी की तारीख में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है।

कुल मिलाकर, कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन मई के अंत या जून की शुरुआत में उन्हें बढ़ी हुई सैलरी के साथ एरियर का भी फायदा मिलेगा। इससे महंगाई के दौर में उन्हें कुछ राहत जरूर मिलेगी।

किस लेवल के कर्मचारी कि कितनी बढ़ेगी सैलरी?

DA Hike से कितनी सैलरी बढ़ी
क्रमांक पद बेसिक सैलरी पुराना महंगाई भत्ता (DA) नया महंगाई भत्ता
सैलरी में कितनी हुई बढ़ोतरी
1 चपरासी 18000 10440 10800 360
2 क्लर्क 19900 11542 11940 398
3 अपर डिवीजन क्लर्क 25500 14790 15300 510
4 सेक्शन ऑफिसर 56100 32538 33660 1122
5 डायरेक्टर 123000 71340 73800 2460
6 जॉइन्ट सेक्रेटरी 144200 83636 86520 2884
7 सेक्रेटरी 225000 130500 135000 4500

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!