कवर्धा जिला के झूमर गांव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कवर्धा  / पिछले दिनों बैगा क्षेत्र से बहुत से बैगा आदिवासी अपनी समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव जी से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। उस मुलाकात में उप मुख्यमंत्री ने बैगा आदिवासियों को यह कहा था कि वो स्वयं उनके बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

उसी तारतम्य में कल कवर्धा जिले के ग्राम आगर पानी पंचायत के ग्राम झूमर में बैगा आदिवासियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता इंदु नेताम जी ने आयोजित किया जिसमे सैकड़ों गांवों के लगभग दो हजार से अधिक बैगा आदिवासी शामिल हुए । उप मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव जी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला । खूबसूरत पहाड़ियों के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस का भरपूर सहयोग रहा। महत्वपूर्ण है कि बैगा आदिवासियों ने अपनी समस्याएं रखी उनमें ज्यादा लोगों ने वनाधिकार कानून के तहत व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रक नही मिलने की थी । मुझे लगता है जिला स्तरीय समिति को विशेष अभियान चलाकर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि यह कानून बना ही है आदिवासियों और अन्य वन पर निर्भर समुदाय के वनाधिकारों की मान्यता के लिए। इसके अलावा कई ऐसे मुद्दे थे जो समस्या के रूप में शायद होने की नही चाहिए थे जैसे स्कूल का संचालन आदि। उम्मीद है कल कार्यक्रम के बाद शायद सबसे सरल, सहज और न्यूनतम संसाधनों में अपना जीवन व्यतीत करने वाले बैगा आदिवासियों की समस्याओं का कुछ तो निराकरण होगा।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles