Heer Ranjha के लिए डायरेक्टर इम्तियाज अली को मिल गई हीरोइन, इस स्टार किड के हाथ लगी फिल्म?

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली रोमांटिक फिल्म हीरा रांझा का एलान हाल ही में हुआ है। अब इस मूवी के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर सिनेमा जगत की लोकप्रिय अदाकारा का नाम सामने आ रहा है।

  1. इम्तियाज अली की अगली फिल्म हीर रांझा
  2. हीरा रांझा के लिए रेस में इस एक्ट्रेस का नाम
  3. एकता कपूर है रोमांटिक फिल्म की निर्माता

जब भी मेट और रॉकस्टार जैसी शानदार फिल्मों के जरिए सिनेप्रेमियों का दिल जीतने वाले निर्देशक इम्तियाज की अगली फिल्म का नाम हीर रांझा है, जिसका एलान बीते वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर किया गया। अब इस मूवी का नाम लीड एक्ट्रेस की तलाश को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।

खबर है कि इस मूवी के लिए अभिनेत्री के तौर पर एक उभरती हुई अदाकारा का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी एक्ट्रेस हैं।

हीर रांझा में नजर आ सकती है ये एक्ट्रेस

जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उनके पिता भी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रहे हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली इस हसीना ने हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया है। अब तो आप समझ ही गए होगे कि यहां बात सारा अर्जुन की जा रही है।

sara arjunमिड डे की रिपोर्ट के अनुसार निर्माता एकता कपूर और निर्देशक इम्तियाज की फिल्म हीर रांझा के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर सारा अर्जुन के नाम पर विचार किया जा रहा है। मेकर्स का डिसक्शन चल रहा है और सारा की कास्टिंग को लेकर उम्मीदें अधिक हैं। हालांकि, इस मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बता दें कि धुरंधर में बेहतरीन तरीके से येलिना जमाली की भूमिका निभाकर सारा अर्जुन ने फैंस का दिल जीता है। ऐसे में अगर वह हीर रांझा में नजर आती हैं तो ये उनके लिए एक बड़ा अवसर होगा। मालूम हो कि सारा की अगली फिल्म का नाम धुरंधर 2 है, जिसे 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

एक्टर के लिए रेस में ये नाम

सारा अर्जुन के अलावा हीर रांझा के लिए लीड एक्टर की तलाश भी जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता रोहित सर्राफ का नाम रेस में काफी आगे चल रहा है, जो इससे पहले सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी कई मूवीज में नजर आ चुके हैं। अगर सारा और रोहित का नाम फाइनल होता है तो ये दोनों पहली बार एक दूसरे संग बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!