कोरबा / पसान :: CG ration shop: कोरबा जिला के पसान में संचालित उचित मूल्य दुकान (CG ration shop) में कई महीने से राशन वितरण समय से नही होने से ग्रामीण परेशान हैं। शनिवार को हितग्राही राशन लेने पहुंचे थे, लेकिन दुकान में ताला लटकने के कारण मायूस होकर लौट गए। संचालक के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है ,
गंगा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से शासकीय उचित मूल्य की दुकान (CG ration shop) ग्राम पसान में संचालित है। लेकिन संचालक द्वारा ग्रामीणों को समय से राशन नहीं दिया जा रहा है। संचालक द्वारा माह के 30 दिन में सिर्फ 15 दिन राशन वितरण किया जाता है ,ग्रामीण शनिवार सुबह राशन लेने पहुंचे, परंतु राशन दुकान बंद मिला ,जबकि आज नवम्बर की 9 दिन बीत गया है
ग्रामीण बोले- महीने में पंद्रह दिन ही खुलती है दुकान (CG ration shop)
ग्रामीणों का कहना है कि राशन दुकान संचालक महीने में 15 दिन ही दुकान खोलता है। इससे कई ग्रामीण राशन से वंचित हो जाते हैं। कुछ ग्रामीणों को 2 माहका राशन नहीं मिला है कारण पूछने पर बताया गया कि लेप्स हो गया है। वहीं कुछ लोगों का बायोमेट्रिक अंगूठा लगाने के बाद भी चावल नहीं दिया गया। उन्हें अगले महीने देने की बात कहकर संचालक द्वारा लौटा दिया जाता है।
oplus_0
कुछ ग्रामीणों ने पूरा राशन देने की बजाय कटौती करने की बात कही। कुछ ग्रामीण ने बताया कि 2 माह से राशन नहीं मिला है। संचालक से बात हुई तो बार-बार अगले माह राशन (CG ration shop) देने की बात कहता है।
ग्रामीण भूखे पेट कर रहे धान कटाई
oplus_0
अभी ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई का समय चल रहा है ,ग्रामीणों को आस थी की इस माह जल्दी राशन वितरण हो जाता तो वे पूरे माह रोजी मजदूरी करते ,पर पिछले माह का राशन समाप्त होने और इस माह का वितरण नही होने से भूखे पेट रहने की नौबत आ गई हैं ,क्योंकि दुकान से चावल खरीदकर खाना गरीबो के बस की बात नहीं है ,
संचालक कुछ उपभोक्ता से थंब लगाकर कर लेता है कोरम पूरा
राशन दुकान संचालक द्वारा उपर अधिकारियों को बताने के लिए 4,6 लोगो का बायोमेट्रिक अंगूठा घर पर लगाकर कोरम पूरा कर लेता है ,
CG ration shop) गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई
पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर जांच की जाएगी। गड़बड़ी पर कार्रवाई होगी और नियमित रूप से राशन वितरण कराया जाएगा।