स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पसान मे मानदेय शिक्षक भर्ती का जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश,

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा /पसान // शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पसान के छात्र छात्राओं ने 13 अगस्त को कोरबा पेंड्रा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था जिससे आवागमन बाधित हो गई थी बच्चे अधिकारियों को मौके पर उपस्थित होने की जिद पर अड़ गए थे उसके बाद वहां पहुंचे तहसीलदार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी की समझाइए व 20 अगस्त तक शिक्षकों की भर्ती करने के आश्वासन पर अपना आंदोलन समाप्त किया लेकिन अवधि बीतने के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ने मानदेय शिक्षक भर्ती करने का निर्देश दिए है,
oplus_0
जिला प्रशासन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है की
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान,में शिक्षको की पदस्थापना को लेकर वहां के छात्र-छात्राओं के द्वारा पसान में चक्का जाम किया गया था, जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी.उपाध्याय द्वारा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को तत्काल पसान जाकर स्कूल की समस्या के संबंध में प्रतिवेदन देने के लिए निर्देशित किया गया।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान में वर्तमान में स्वीकृत सेटअप के विरूद्ध 11 पद शिक्षक के रिक्त है, जिस पर छात्रों के द्वारा शिक्षक व्यवस्था का मांग की जा रही है।
oplus_0
उपरोक्त रिक्त 11 पदों पर 02 वर्ष पूर्व जिला स्तर से संविदा शिक्षको की भर्ती की गई थी परन्तु इन शिक्षकों द्वारा अन्यत्र नियुक्त हो जाने संबंधी कारणों से एक-एक करके त्यागपत्र दे दिया गया, जिसके कारण पद रिक्त हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सेजेस पसान में शीघ्र ही रिक्त 11 पदो पर अतिथि/मानदेय शिक्षक की व्यवस्था करने आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पसान, वि.खं. पोड़ी उपरोड़ा को रिक्त 11 पदो पर स्थानीय स्तर से योग्य मानदेय शिक्षक का चयन करने का निर्देश दिया गया है।

यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करे

 


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles