34 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

जनपद सदस्य प्रत्याशी प्रकाश चंद जाखड़ का समर्थकों के साथ धुंआधार जनसंपर्क जारी ,कहा जनता के आशीर्वाद से होगा क्षेत्र का विकास

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 01 पसान के प्रत्याशी प्रकाश चंद जाखड़ ने पसान में अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया ,
oplus_2

जनसंपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह मिला तथा अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया गया |जनपद सदस्य का चुनाव लड़ रहे प्रकाश चंद जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही वह यहां का विकास कराएंगे। स्थानीय निवासियों ने  प्रकाश चंद जाखड़ का जोरदार स्वागत करते हुए उनके पक्ष में मतदान करने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क के दौरान मिल रहा खूब जनसमर्थन*
__________________________
जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक- 01पसान के प्रत्याशी प्रकाश चंद जाखड़ इन दिनों अपनी चुनावी दौरे पर है जहां वे अपने क्षेत्र क्रमांक 01 पसान के विभिन्न गांवों में सभाओं का आयोजन कर रहे हैं और जनसंपर्क के दौरान जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। इन सभाओं में ग्रामीण समर्थकों की भारी भीड़ उमड रही है जो यह दर्शाता है कि जनता में उनका समर्थन बढ़ता जा रहा है। प्रकाश चंद जाखड़ मतदाताओं से वोट करने की अपील के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विजन को लोगों के बीच साझा कर रहे है। उन्होंने लोगों से यह वादा किया कि अगर वे विजयी होते हैं तो उनके क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाई और जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र क्रमांक- 01 के मतदाताओं को उनके अपील में जोश और विश्वास की झलक दिखाई देती है एवं हर सभा में लोग उन्हें अपना समर्थन देने के लिए एकजुट हो रहे हैं। प्रत्याशी प्रकाश चंद जाखड़ अपने जनसंपर्क के दौरान जनता के बीच गहरी छाप छोड़ रहे है। इस प्रकार जनसंपर्क के माध्यम से उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे क्षेत्र के लिए समर्पित है और उनके चुनावी अभियानों को देखकर यह गलत नहीं होगा कि वह आगामी चुनाव में अपने विरोधियों को पटखनी दे भारी मतों से जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहे है।

 


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!