कोरबा // पसान :: कोरबा जिले के पसान में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई का स्तर में लगातार गिरावट आ रही थी ,इस बात को संज्ञान में लेते हुए ,सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण सिंह तंवर एवम क्षेत्र के सरपंचों ने जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से आवेदन कर अनिल कुमार कोरी को पसान में पदस्थ करने का निवेदन पत्र दिया

, सरपंच संघ के आवेदन पत्र पर विचार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसान में पदस्थ करने संबंधी आदेश जारी किया गया ,


