27.4 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

दुर्ग पुलिस की कार्यवाही राखड़ लोड ट्रक से 200 पेटी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

दुर्ग। जिला दुर्ग में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने एवं अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (भापुसे) के द्वारा अवैध शराब की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर (रापुसे) के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा अवैध शराब के कारोबारियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी सूचना तंत्र भी लगाए गए थे। क्षेत्र के पूर्व के आदतन शराब के अवैध कारोबारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा था इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि 10 चक्का ट्रक क्रमांक एम एच 40 सी एम 8512 में कुछ लोग मध्यप्रदेश की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर लाए हैं जिसे ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के एरिया में किसी बंद फैक्ट्री में ट्रक को छिपाकर रखे हैं कि सूचना पर टीम द्वारा इंजीनियरिंग पार्क क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अंततः इंजीनियरिंग पार्क स्थित जय पार्वती इंडस्ट्रीज के बगल में बंद पड़ी एक गोडाउन में उक्त ट्रक अंदर खड़ा दिखाई दिया। गेट में अंदर से ताला लगा हुआ था जिससे टीम द्वारा अंदर जाकर देखने पर ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम गणेश कुमार पिता देवीदास झुराड़े निवासी यवतमाल महाराष्ट्र व आसिफ सैयद निवासी नागपुर का होना बताए। जिनसे ट्रक में भरे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर राखड़ भरा होना जिसे उक्त गोडाउन में खाली करने आना बताए। उक्त व्यक्तियों से सघन एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर व उक्त ट्रक की तलाशी करने पर ट्रक के डाला में मात्र 06 फीट के एरिये में राखड़ भरा होना और डाला के शेष एरिया में अवैध शराब की पेटियां भरी हुई मिली।
नाम आरोपी –
01 गणेश कुमार पिता देवीदास झुराड़े उम्र 36 साल साकिन ग्राम वनी शास्त्री नगर यवतमाल महाराष्ट्र
02 आसिफ सैयद पिता मूर्तजा सैयद उम्र 44 साल साकिन ताजबाग दरगाह के पीछे शहंशाह चौक नागपुर


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!