कोरबा | पसान // कोरबा कलेक्टर का पसान दौरा:
कोरबा जिले के सीमांत क्षेत्र पसान अंचल में नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुणाल दूदावत के दौरे के दौरान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर को अवगत कराया।
भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पसान जैसे दूरस्थ और विस्तृत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की अत्यंत आवश्यकता है
कोरबा जिले से जुड़ी ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर लगातार विज़िट करें।
शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति और जनकल्याण से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पढ़ें।
👇
https://cgcitynews.com
🏫 शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख मांगें
पसान क्षेत्र में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन नए विद्यालय भवनों में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग सुलभ शौचालय की व्यवस्था की मांग रखी गई। साथ ही नए आवासीय परिसरों में पानी निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) को सुव्यवस्थित करने का विषय भी कलेक्टर के समक्ष रखा गया।
🏥 स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर चिंता
भाजयुमो अध्यक्ष ने बताया कि पसान क्षेत्र लगभग 55 किलोमीटर के बड़े भूभाग में फैला हुआ है, जहां वर्तमान में मात्र एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक होम्योपैथिक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है।
उन्होंने अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति, स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
✅ कलेक्टर का आश्वासन
कलेक्टर कोरबा श्री कुणाल दूदावत ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समस्याओं के निराकरण हेतु शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
http://जिला प्रशासन कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट 👉 https://korba.gov.in


