38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कटघोरा न्यूज // नगर में दशहरा पर्व की धूम.. 40 फिट के रावण का होगा दहन.. रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन.. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की रहेगी चप्पे चप्पे पर नज़र.

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/कटघोरा 12 अक्टूबर 2024 : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा का त्‍योहार देश भर में पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र में मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। हर साल यह त्योहार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 12 अक्टूबर के दिन यानी आज शनिवार को है। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है। कटघोरा नगर में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर दशहरा उत्सव समिति कटघोरा द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।दशहरा उत्सव में विभिन्न आयोजन को तैयारी की गई है।

समिति के सदस्य सतीश धनौदिया में बताया कि नगर में दशहरा उत्सव समिति का गौरव पुर्ण इतिहास रहा है इस बार रावण 40 फीट का है एवं इस बार आकर्षक झांकियां एवं रंगारंग कार्यक्रम आम लोगों के बैठने की व्यवस्था सहित भव्य आतिशबाजी की व्यवस्था किया गया है। साथ लॉयन्स क्लब द्वारा विशाल भोग भंडारे का आयोजन भी किया गया है। कटघोरा में आयोजित दशहरा का पर्व देखने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या लोग पहुंचते है।
पुलिस की रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दशहरा उत्सव को लेकर कटघोरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि नगर में दशहरा उत्सव को लेकर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। शहर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश को बंद कराया जाएगा। सभी भारी वाहन बायपास से होकर गुजरेंगे। नगर में उत्सव में भारी भीड़ को देखते हुए जगह जगह पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। किसी प्रकार की घटना न होने पाए इसके लिए पुलिस नगर के चप्पे चप्पे पर पेट्रोलिंग करेगी। साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी दशहरा मैदान में रहेगी ताकि किसी प्रकार की आगजनी की घटना पर तत्काल कंट्रोल पाया जा सके।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
शास्त्रों के अनुसार दशहरा के दिन भगवान श्रीराम ने दशानन रावण का वध किया था। यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होता है। इसके बाद से ही हर साल इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर दशहरा मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार इस दिन क्षत्रिय शस्‍त्र पूजा करते हैं, जबकि ब्राह्मण शास्‍त्रों का पूजन करते हैं। वहीं व्‍यापार से जुड़े वैश्‍य लोग अपने प्रतिष्‍ठान और गल्‍ले की पूजा करते हैं। साथ ही नई दुकान या कारोबार का शुभारंभ भी करते हैं। दरअसल, प्राचीन काल में क्षत्रिय युद्ध पर जाने के लिए इस दिन का ही चुनाव करते थे। ब्राह्मण दशहरा के ही दिन विद्या ग्रहण करने के लिए अपने घर से निकलता था। मान्‍यता है कि दशहरा के दिन शुरू किए गए काम में विजय अवश्‍य मिलती है। विजयदशमी पर शमी के वृक्ष की पूजा का भी विधान है। इसलिए ये पर्व देशवासियों के लिए खास है।
कटघोरा दशहरा उत्सव समिति के सदस्य के रूप में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक व कटघोरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रतन मित्तल,संजय अग्रवाल,चंदन बघेल,अशोक दुबे,अशरफ मेमन, आकाश शर्मा,राज जायसवाल, नरेन्द्र मित्तल,रमेश मित्तल का मुख्य योगदान रहेगा


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!