कटघोरा वनमंडल में हाथी का कहर, 70 वर्षीय वृद्धा को लोनर हाथी नें कुचला मौके पर मौत

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

पसान/कटघोरा (कोरबा) – कोरबा जिला के कटघोरा वनमंडल के अंतर्गत पसान रेंज स्थित ग्राम गोला बहेरा में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की शाम एक लोनर (अकेले विचरण कर रहे) हाथी ने खेत की फसलों की खलिहान मे निगरानी कर रही    70 वर्षीय वृद्ध महिला इंद्र कुंवर पर हमला कर दिया। हाथी के पैरों तले कुचलने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला रोज की तरह अपने खेत के खलिहान मे फसलों की निगरानी कर रही थी, तभी अचानक जंगल से निकले लोनर हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भी हाथी नहीं रुका और महिला को कुचलकर जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है
वन विभाग की लापरवाही आयी सामने
बताया जा रहा है कि पसान रेंज व आसपास के गांवों में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई बार वन विभाग को सूचना देने के बावजूद लोगों का आरोप है कि समुचित निगरानी और सतर्कता व्यवस्था नहीं होने से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। अभी दो दिनों से लोनर हाथी क्षेत्र मे भ्रमण कर रहा है जिसकी सतत निगरानी के आभाव मे यह घटना घटित हुई, घटना की जानकारी लोगो द्वारा वन अमला को दिया गया तब दल घटना स्थल पर पहुंचा,
घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए और प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने के साथ हाथियों की सतत निगरानी की बात कही, वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों की निगरानी बढ़ाने, मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा प्रभावित परिवार को शासन नियमानुसार सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हाथी मानव संघर्ष क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की जान पर भारी पड़ रहे हैं, और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की जरूरत है, ताकी लोगो को हाथी के हमले से जान न गवाना पड़े,

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles