उदरदा पिकनिक स्पॉट का अस्तित्व खतरे में, नई रेल लाइन बिछने से आवागमन बाधित होने की आशंका

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा/पसान// उदरदा कोरबा जिले का पसान क्षेत्र का प्रसिद्ध प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट इन दिनों संकट के दौर से गुजर रहा है। क्षेत्र में बिछाई जा रही नई रेल लाइन के कारण यहाँ आने-जाने वाले लोगों का मार्ग बाधित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उदारदा जलप्रपात और पिकनिक स्पॉट तक जाने वाला मुख्य रास्ता गेवरा – पेंड्रारोड तक रेल पटरी बिछने के कारण कट गया है, जिससे भविष्य में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।

oplus_2097184
आम दिनों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और परिवार इस प्राकृतिक स्थल का आनंद लेने आते हैं, लेकिन रेल लाइन के निर्माण कार्य ने इसे खतरे में डाल दिया है। रेल लाइन के किनारे ऊँचे पत्थर, मलबा और निर्माण सामग्री जमा होने से अब पैदल और दोपहिया वाहनों का रास्ता भी कठिन होता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि वैकल्पिक मार्ग नहीं बनाया गया, तो उदारदा जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल का महत्व कम हो जाएगा और लोग यहाँ पहुंच ही नहीं पाएंगे। यह न सिर्फ पर्यटन बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करेगा।
ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन से मांग की है कि रेल लाइन के साथ सुरक्षित क्रॉसिंग, मार्ग या पुल का निर्माण किया जाए, ताकि उदारदा पिकनिक स्पॉट तक आने-जाने में किसी प्रकार की बाधा न हो और इस प्राकृतिक स्थल का अस्तित्व बना रहे।
प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles