मौसम के बदलाव से किसान चिंतित अब तेजी से कर रहे धान की कटाई बच्चे भी बटा रहे हाथ

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा // क्षेत्र में दीपावली मनाने के बाद अब धान की कटाई शुरू हो गई है क्योंकि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी इस बार अधिकांश किसान ने हाइब्रिड धान लगाया है किसानों को एक एकड़ में 25 से 30 क्विंटल धान का उत्पादन की उम्मीद है क्षेत्र के किसान ने बताया कि पर्व मनाने के बाद हाइब्रिड धान की शुभ मुहूर्त पर कटाई शुरू हो गई

धान की बाली परिपक्व तैयार हो गए हैं वैसे-वैसे धन की कटाई का सिलसिला शुरू हो गया है इस वर्ष कम व खंड वर्षा को देखते हुए।क्षेत्र के किसानों ने हाई ब्रीड की पैदावार बड़े पैमाने पर किया है ताकि जल्द पकने वाले धान की फसल तैयार हो सके धान की कटाई मजदूर द्वारा किया जा रहा है  क्षेत्र के किसानो ने बताया कि दो एकड़ खेत में हाइब्रिड धान लिया गया है वर्तमान में धान की बाली पक कर तैयार हो चुका है मजदूरों को ₹200 देकर कटाई का कार्य कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के खरीद केंद्र में अब तक तैयारी शुरू नहीं हो पाई है वर्तमान समय में किसी भी खरीदी केंद्र में अब तक तैयारी शुरू नहीं हुई है धान खरीदी केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है साफ सफाई भी नहीं हो पाई है।

क्षेत्र के ग्राम रामपुर, लैंगा , कुम्हारी, पसान में धान की कटाई जारी है मजदूर द्वारा कटाई कर थ्रेसर मशीन द्वारा मिजाई  कार्य किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर कटाई जोर-जोर से चल रही है जहां किसान परिवार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हार्वेस्टर का उपयोग कुछ खेतों में तेजी से कटाई कर रहा है लेकिन खेत गीले होने के कारण को कुछ जगह पर हाथ से कटाई की एकमात्र विकल्प।

 

शुरुआती बारिश होने की संभावना और बूंद बंदी के कारण खेतों में नमी बढ़ गई है जो हार्वेस्टर चलाने में बाधा डाल रही है  मजदूरों की उपलब्धता: क्षेत्र में मजदूरों की कमी और बढ़ती मजदूरी को लेकर किसान को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। कटाई के बाद किसान अपने खेतों की जुताई और उर्वरक का प्रबंध करके अगली फसल की तैयारी में जुटेंगे।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles