छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग शुरू, 20 सीटों पर इन दिग्गजों की साख दांव पर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ में आज यानी कि 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग (Chhattisgarh Assembly Election 2023 First Phase Voting) सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है, यह शाम को 5 बजे तक चलेगी. पहले चरण में 90 में से राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग और राजनांदगांव समेत चार अन्य जिलों की 20 सीटों पर मतदान अलग-अलग समय पर हो रहा है. 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे तो वहीं बाकी की 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. पहले चरण के मतदान में राज्य के 40,78,681 वोटर्स 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन उम्मीदवरों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज, कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री, बीजेपी की ओर से चार पूर्व मंत्री और एक पूर्व आईएएस अधिकारी शामिल हैं.

पहले चरण में इन 20 सीटों पर वोटिंग

अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक और 10 विधानसभा क्षेत्रों पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा.


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles