पसान की राशन दुकान में खाद्य विभाग आज करेगी जांच, गड़बड़ी की आशंका , सही जाँच हुई तो समूह के ऊपर होगी कार्यवाही,लाखो में हो सकती है वसूली सूत्र

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // कोरबा जिले के पसान में संचालित राशन दुकान की लगातार शिकायत मिलने पर आज खाद्य विभाग द्वारा राशन  के स्टॉक की जांच की  जायगी ,इसकी जानकारी सहायक खाद्य अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा ने दी है ,यहां यह बताना लाज़मी होगा की पसान के राशन दुकान अपनी भ्रष्ट व्यवस्था को लेकर लगातार सुर्खियों में रहा है ,परंतु विभाग से दोस्ताना संबंध के चलते कई नोटिस और रिकवरी नोटिस के बावजूद आज भी समूह सुरक्षित है और लगातार गरीबो का निवाला छीनने का खेल बदस्तूर जारी है ,लेकिन अब सुशासन त्योहार पर की गई शिकायत पर विभाग द्वारा जांच कर शिकायत सही पाए जाने पर कार्यवाही करने का मन बना लिया है ,

बीते साल भी निकली थी गड़बड़ी

खाद्य विभाग के अधिकारी  ने बताया कि  पीडीएस दुकानों की जांच को लेकर एक आदेश जारी किया है.इसमें राशन दुकान में चावल ,शक्कर,  और चना के स्टॉक की जांच की जायगी. जांच में सबसे अधिक गड़बड़ी चावल में ही होने की आशंका है.

खाद्य अधिकारी का कहना है कि विभाग की टीम द्वारा राशन दुकानों में बचे खाद्यान्न के स्टॉक की जांच की जायगी  और राशन दुकानों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित राशन दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी.

लंबे समय से हो रही चावल की तस्करी

दरअसल लंबे समय से पसान राशन दुकानों में मिलने वाले चावल की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं.
हालांकि कुछ मामलों में जरूर विभाग के द्वारा कार्रवाई जाती है, लेकिन लगातार राशन दुकान संचालकों द्वारा हितग्राहियों को मिलने वाले राशन में सेंधमारी कर लंबा मुनाफा कमाते हैं ,इधर विभाग के द्वारा इस साल भी स्टॉक की जांच करने की बात कही जा रही है, लेकिन जिले की अधिकांश राशन दुकानों में हर साल स्टॉक की कमी के मामले सामने आते रहे हैं.वहीं रिकवरी के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है.

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles