पहली बार काकोरी कांड के अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, देशभक्ति माहौल में हुआ आयोजन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

लखनऊ। लखनऊ जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ श्री सुनील कुमार राय द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
गौरतलब है कि लखनऊ जीपीओ का परिसर ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यहीं काकोरी कांड के मुकदमे की सुनवाई हुई थी और चार अमर शहीदों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस वर्ष पहली बार जीपीओ प्रांगण में काकोरी कांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टमास्टर जनरल श्री सुनील कुमार राय द्वारा पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद ध्वजारोहण हुआ और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
अपने संबोधन में श्री राय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने काकोरी कांड के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने डाक विभाग की जनसेवा में भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय और जीपीओ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles