कोरबा // पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल का निधन हो गया।
लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे अग्रवाल ने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
बनवारीलाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले उपाध्यक्ष थे।
वे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे।
राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने जनसंघ के समय से की थी और हमेशा सादगी, ईमानदारी व निष्पक्षता को प्राथमिकता दी।
कुछ दिन पहले कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे मंत्री लखनलाल देवांगन


