पूर्व विधायक ने खरीदी कब्रिस्तान की जमीन, जिला प्रशासन की पहल पर नामांतरण किया शून्य

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने चर्च ऑफ क्राईष्ट के नाम दर्ज 1 एकड़ जमीन खरीदकर अपने नाम चढ़वा लिया था। ये जमीन कब्रिस्तान के लिए आरक्षित थी। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने जमीन का पुनर्विलोकन करवा के नामांतरण रद्द करवा दिया है। अब बेशकीमती जमीन वापस चर्च के नाम दर्ज कर दी गई हैं।कुदुदंड पटवारी हल्का नंबर 34 तहसील व जिला  बिलासपुर में स्थित भूमि खसरा नंबर 296/1, रकबा 0.405 हेक्टेयर (1 एकड़) को पाली– तानाखार विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे मोहित राम केरकेट्टा और उनके पुत्र शंकर राम केरकेट्टा ने रजिस्ट्री करवा ली थी। इस जमीन की रजिस्ट्री 16 दिसंबर 2021 को हुई थी और 99 लाख 22 हजार 500 रुपए का भुगतान दर्शाया गया है। इसके बाद 9 फरवरी 2022 को जमीन का नामांतरण विधायक और उनके पुत्र के नाम कर दिया गया था। जबकि यह जमीन चर्च ऑफ क्राईष्ट के नाम पर कब्रिस्तान के लिए आरक्षित की गई थी। कलेक्टर अवनीश शरण को इस मामले में नियम विरुद्ध रजिस्ट्री और नामांतरण करवाने की शिकायत मिली थीं।

https://youtube.com/@cgcitynews.24kviws?si=2-HgXB_3QCltxnQl हमारे यु ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कीजिए ,

शिकायत में कहा गया था थी कब्रिस्तान की जमीन का नामांतरण नियम विरुद्ध करा लिया गया है। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जमीन का पुनर्विलोकन करने के आदेश दिए थे। इसके बाद SDM बिलासपुर ने धारा 51 के तहत पुनर्विलोकन के आदेश जारी कर दिए है। मोहित केरकेट्टा के पुत्र शंकर केरकेट्टा के द्वारा अधिवक्ता के माध्यम से पुनर्विलोकन के आदेश पर आपत्ति की गई थी। कह गया को विवादित भूमि खसरा नंबर 296/1 खुली पड़त भूमि है, यह कब्रिस्तान की भूमि नहीं रही जो खसरा पंचशाला वर्ष 1993– 94 से 1996– 97 एवं बी–1 किश्तबंदी खतौनी में स्पष्ट रूप से दर्शित है। जबकि वास्तव में कब्रिस्तान की भूमि खसरा नंबर 296/2 पर है। लेकीन दस्तावेजों का अवलोकन के पश्चात इसका नामांतरण शून्य कर विवादित जमीन को राजस्व अभिलेखों में फिर से चर्च ऑफ क्राईष्ट मिशन इन इंडिया कुदुदंड के नाम पर वापस दर्ज कर दिया गया है।बता दे कि जमीन बेशकीमती हैं, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य करोड़ो में है। जिसे कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अपने और पुत्र के नाम मात्र 99 लाख रुपए में रजिस्ट्री करवा लिया गया था। अब नामांतरण रद्द कर दिया गया है। वही चर्च ऑफ क्राईष्ट मिशन इन इंडिया के प्रशासक के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर को 20 सितंबर 2024 को कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रशासक नियुक्त किया है। बता दे कि मोहित राम केरकेट्टा किसान कांग्रेस कोरबा के जिला अध्यक्ष थे। 2018 में पाली– तानाखार सीट से कांग्रेस की टिकट चुनाव लड़ कर पहली बार विधायक बने थे। मोहित राम को कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन और विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया था। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा हासिल था।  2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था। चुनाव में कांग्रेस सरकार की पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था ,और कुछ घंटे बाद इस्तीफा वापस ले लिया था

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles