शादी डॉट कॉम से फंसी युवती: 30 लाख की ठगी के साथ मिली धमकी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

facebook sharing button
इन्दौर (cgcitynews)// ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट शादी डॉट कॉम के जरिए शादी का सपना देख रही एक युवती के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से करीब 30 लाख रुपये की ठगी की और जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। यह मामला ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम की गंभीरता को उजागर करता है।
एक 33 वर्षीय युवती को शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बना युवक से परिचय बढ़ाना महंगा पड़ गया। युवक ने अपनी असलियत छुपा उसे बड़े बड़े सपने दिखा उससे करीब 30 लाख रूपए ठग लिए फिर उसे धमकी दे ब्लैकमेल करने लगा। मामले में असलियत जानने के बाद युवती ने अपने परिजनों के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मुंबई निवासी एक युवक के खिलाफ श्रीरामकृष्ण कॉलोनी इन्दौर निवासी युवती की शिकायत पर ब्लैकमेल कर रुपए की वसूली और शादी के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
यह खबर भी पढ़े 👇
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक ने अपने पिता को इनकम टैक्स अधिकारी और खुद को दुबई का बिजनेसमैन बताकर इस पूरी ठगी को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार युवती ने करीब पांच साल पहले शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई और इसी प्रोफाइल से नंबर निकालकर आरोपी नितेश कुमार उर्फ राहुल पिता राजेश धीया, निवासी आंबेडकर चौक, जयपुर (राजस्थान) ने उसे कॉल किया और शादी को लेकर बातचीत शुरू की। आरोपी ने उसे बातचीत में अपने पिता को इनकम टैक्स अधिकारी तथा मां को सरकारी टीचर और खुद को दुबई में बिजनेसमैन बताया। बातचीत आगे बढ़ने पर दोनों व्हाट्सएप चैटिंग, मोबाइल और वीडियो कॉल पर बात करने लगे। इसी दौरान एक दिन वीडियो कॉल पर आरोपी ने युवती से न्यूड होने की बात कही और शादी का भरोसा दिलाया। तभी आरोपी ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद वह धमकाने लगा और बिजनेस में घाटा, लोगों के रुपए लौटाने और दुबई में शिकायतें होने का हवाला देकर पैसों की मांग करने लगा। तथा भारत आने पर माता-पिता से मिलवाने के लिए कुलदेवी की पूजा और माता-पिता की पसंद के जेवर लेने की बात कहते हुए भी रुपये मांगे और कहा कि बिना पूजा के मिलना संभव नहीं होगा। जब युवती को शक हुआ तो उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम से आरोपी की जानकारी निकाली तो उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसका एक बेटा है।‌पूछने पर पत्नी को छोड़ने का कहते कोर्ट में मामला चलना बताया। जब युवती ने उसे झूठा बताया तो उसने अविनाश नामक एक अन्य युवक से बात कराई, जिसने ब्लैकमेल करते हुए कहा कि नितेश काफी टूट चुका है और बेटे को लेकर कोर्ट से प्रताड़ित है। इसके बाद फिर उसने युवती को काॅल कर कहा कि उसके यहां सीबीआई और इनकम टैक्स की रेड पड़ी है और उसे 14 हजार रुपए की जरूरत है। युवती ने फिर रुपए दे दिए। इसके बाद उसने मैसेज किया कि उसे 12 साल की जेल हो गई है और बाहर आकर वह शादी करेगा। परेशान हो युवती ने हकीकत जानने का प्रयास किया तो उसे मालूम हुआ कि आरोपी मुंबई में रह रहा है। वहां पहुंचने पर उसकी पत्नी, मां, पिता, भाई और बहन सभी साथ मिले, जिन्होंने जान से मारने की धमकी दी और आरोपी नितेश ने इंदौर आकर उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की बात कहते धमकाया। इस बीच आरोपी नितेश की मां ने युवती को फोन कर पुलिस में शिकायत न करने पर पूरा पैसा लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में आरोपी और उसके परिवार ने फिर धमकियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई और उनके साथ खजराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles