38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

बकरी ने जन्मा इंसानों जैसी शक्ल वाला बच्चा, चौंका देंगी जुड़ी हुई आंखें

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

इंदौर
इस दुनिया में प्रकृति के कई अनोखे रूप देखने को मिल जाते हैं। कई बार प्रकृति के अनोखे रूप को देखकर लोगों को हैरानी भी होती है। बुधवार को ऐसा ही कुछ इंदौर में देखने को मिला। यहां एक बकरी ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बकरी के बच्चे को देखकर मालिक हैरान रह गया। दरअसल बकरी के बच्चे की शक्ल इंसानों जैसी दिख रही है। इंसानों की शक्ल वाले बकरी के बच्चे को देखने के लिए इलाके को लोग इकट्ठा हो रहे हैं। बकरी के बच्चे की इस अवस्था के लिए डॉक्टरों ने किसे जिम्मेदार ठहराया है? आइये जानते हैं…

मामला इंदौर के चन्दन नगर इलाके का है। मोहसिन नाम के व्यक्ति के घर भूरी नाम की बकरी ने बुधवार को दो बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से एक इंसान के जैसी शक्ल की बकरी ने जन्म लिया है। वहीं दूसरा बच्चा बिलकुल सही अवस्था में था। भूरी मालवी प्रजाति की बकरी है जो इन्सान की शक्ल की बकरी है। बकरी के बच्चे के की दोनों आंखे बीच में थी। यह जानकारी पुरे इलाके में आग की तरह फैलती गई जिसके बाद इलाके में रहने वाले मोहम्मद मोहसिन ने इस बात की खुशी जाहिर की है। उनका कहना था कि यह तो कुदरत का करिश्मा है।

  डॉक्टरों ने बताई वजह
इंसानों जैसी शक्ल और दोनों आंखे एकसाथ होने को लेकर डॉक्टरों वजह भी बताई है। डॉक्टरों का कहना है कि बकरी को जो समस्या हुई है, उसे ‘हेड डायस्पेप्सिया’ कहते हैं। उनके अनुसार, 50 हजार में कोई एक ही जानवर इससे ग्रसित होता है। डॉक्टरों के अनुसार, ये आमतौर पर गाय-भैसों में होत है, बकरियों में नहीं। डॉक्टर ने यह भी बताया कि इस कंडीशन में जानवर का सिर सूज जात है। इस वजह गर्भावस्था के दौरान जानवर में विटामिन ए की कमी होती है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गलत दवा देने से भी बकरियों में यह विकार उत्पन्न हो जाता है।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!