नई दिल्ली। / निवेशकों में मुनाफावसूली के दबाव से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार मे सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड ऊंचाई से 20,000 रुपये तक की भारी गिरावट देखी गई। चांदी चार लाख के स्तर से नीचे आ गई, जबकि सोना भी एक दिन में 14,000 रुपये टूट गया।
सराफा कारोबारियों ने कहा, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी डॉलर में मजबूती से भी बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आई। सोना 14,000 रुपये या 7.65 फीसदी सस्ता होकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। चांदी 20,000 रुपये की भारी गिरावट के साथ 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई।
बृहस्पतिवार को चांदी 19,500 रुपये Khuch 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड ऊंचाई पहुंच गई थी। सोना 12,000 रुपये महंगा होकर 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़े 👇
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, हाल की रिकॉर्ड उछाल के बाद निवेशकों ने तेज मुनाफावसूली शुरू कर दी। यह गिरावट बड़े संस्थागत कारोबारियों के लंबे सौदों की भारी बिक्री के कारण हुई, जिन्होंने मजबूत बढ़त के बाद मुनाफावसूली की
रुपये ने छुआ 92.02 का निचला स्तर, मामूली बढ़त के साथ बंद
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को दिन के कारोबार में 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद के अंत में छह पैसे की मामूली बढ़त के साथ 91.93 पर बंद हुआ। डॉलर में मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक संकेतों के बीच रुपये में मामूली सुधार आया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा, घरेलू बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया और रुपये में बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये मजबूती के साथ 91.89 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह और मजबूत होकर 91.82 पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में टूटकर 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।
https://www.ibja.co (Indian Bullion Jewellers Association)

