एस ई सी एल रानी अटारी के आसपास के पंचायतों में सी एस आर मद से 15 दिवस के अंदर कार्य स्वीकृति नहीं होने पर गोंडवाना पार्टी करेगी आंदोलन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / रानी अटारी // एस.ई.सी.एल. रानीअटारी विजयवेस्ट चिरमिरी क्षेत्र के अन्तर्गत सीएसआर निर्माण कार्य कलेक्टर महोदय की अनुमोदन के बाद भी  खदान की सीएसआर की राशि का उपयोग इस  क्षेत्र में   नहीं किया जा रहा है ,इससे आक्रोशित होकर गोंडवाना पार्टी ने  जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया है ,उन्होंने एस ई सी एल प्रबंधन को  पत्र लिखकर 15 दिन का समय दिया है 15 दिवस के अंदर पहल नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है , उन्होंने आवेदन पत्र में कहा कि
निवेदन है कि आपके एस.ई.सी.एल. रानीअटारी विजयवेस्ट चिरमिरी क्षेत्र के अन्तर्गत सीएसआर निर्माण कार्य कलेक्टर महोदय की अनुमोदन कं 617 दिनांक 10/07/2024 को चुका है परन्तु अनुमोदन पश्चात भी प्रभावित ग्राम पंचायतों का निर्माण कार्य पुल पुलिया गली कांकीट इत्यादि कार्य का गावों में विकाश होना था पर आज पर्यन्त तक खदान की सीएसआर की राषि इस क्षेत्र में कोई पहल नहीं किया गया है और ना कोई विकाश हुआ है। ऐसे स्थती में खदान खुले 20 साल से उपर हो गया पर सीएसआर मद की राशि इस प्रभावित ग्रामों में नहीं किया जा रहा है और ग्राम कोरबी में 25 एकड़ अधिग्रहित जमीन को मौजा तो दिया गया पर किसानों को नौकरी नहीं दिया गया है।
अतः श्रीमान उपक्षेत्रिय प्रबंधक महोदय जी से निवेदन है कि उक्त निर्माण कार्य/नौकरी को 15 दिवस के अन्दर स्वीकृत कराने का कष्ट करें अन्यथा बाध्य होकर विजयवेस्ट गेट में हड़ताल कर अनिश्चित कालीन के लिए खदान बंद करा दिया जायेगा

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles