सरकारी टीचर के प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

राजस्थान के बालोतरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी शिक्षक के साथ मिलकर सोते हुए पति महेंद्र कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

HighLights

  1. पत्नी ने प्रेमी शिक्षक के साथ मिलकर पति की हत्या की
  2. पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया

राजस्थान के बालोतरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गांव में एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर नींद में सो रहे पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, तीन साल पहले मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल निवासी मलवा गोयलान की शादी बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। अनु इस विवाह से खुश नहीं थी, शादी के बाद से दोनों के बीच कलह इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ज्यादात्तर समय मायके में ही रहती थी।

मायके में शिक्षक से हुआ प्यार

मायके में रहते समय उसकी दोस्ती तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल से हुई। अमराराम चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है। अनु और शिक्षक के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पंचायत के बाद ससुराल गई पत्नी

शादी के बाद से अनु और उसके पति में रोज विवाद होता था, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, पंचायत के बाद अनु ससुराल आई, लेकिन ससुराल आने के दो दिन बाद ही उसने अपने प्रेमी अमराराम को फोन करके बुलाया।

नींद में सो रहे पति की हत्या

दोनों ने मिलकर गहरी नींद में सो रहे पति महेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह के वक्त जब महेंद्र नहीं जगा तो उसकी मां कमरे में गई, मां ने देखा तो महेंद्र का शरीर शांत पड़ चुका था, उसके शरीर और गले पर खरोंच की शक हुई। जिसके बाद मृतक के भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक अमराराम और मृतक की पत्नी अनु को डिटेन कर पूछताछ की। दोनों ने गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!