जीपीएम जिला ब्रेकिंग – महिला ने दो लोगों पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की ,कहा मेरे जान को खतरा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

*जीपीएम* // 
गौरेला निवासी संतोषी बाई राठौर ने अपने भाई के साथ एसपी ऑफिस जीपीएम में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फूलबाई राठौर एवं विवेक जैन ( गोल्डी ) ने साजिश कर उनकी निजी भूमि को फर्जी तरीके से अक्षर राठौर पिता अशोक राठौर निवासी भदौरा के नाम पर रजिस्ट्री करा लिया है।

जब संतोषी बाई राठौर एवं उनकी बहन भावना राठौर इस संबंध में पूछताछ करने फूलबाई के घर पहुंचे, तो गोल्डी और फूलबाई ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की। आरोप है कि फूलबाई ने धमकी देते हुए कहा कि, “जैसे 8-10 साल पहले कैरोलिना और उसके भाई को मरवा के ठिकाने लगाया गया, वैसे ही तुम्हें भी मरवा दूंगी। मैं अपने पति को मरवा सकती हूं तो तुम क्या चीज हो।”
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संतोषी बाई के पति पिछले 10 वर्षों से लापता हैं और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़िता ने आरोपियों से अपनी जान को गंभीर खतरा बताते हुए निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles