जी पी एम / । पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह के दो सदस्यो को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है, आरोपियों के निशानदेही से 4 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। वही पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में चोरी और हत्या के गंभीर अपराध भी दर्ज है।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 जिले के शांतिपूर्ण एवम् निर्विवाद सम्पन्न होने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों के द्वारा साइबर सेल को विशेष अभियान चला कर नकाबजनी, सेंधमारी एवं चोरी के मामलों में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के खोजबीन लगातार की जा रही है, तभी थाना मरवाही के एक मामले में दानीकुण्डी (मरवाही) के साप्ताहिक बाजार से चोरी हुये मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना CG12-AW- 1632 के पतासाजी दौरान मुखबिरो के जरिये साइबर सेल को जानकारी मिली कि हत्या और चोरियों के मामलों में पूर्व में चालान हुये शातिर अपराधी खेलन उर्फ गडारी मरवाही क्षेत्र में अपने साथी के साथ घुमता फिरता दिखा हैं, जिसकी लगातार पतासाजी कर दिनांक 01.12.2023 को दानीकुण्डी के पास उसके साथी अनुज प्रताप पोर्ते के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक 24.11.2023 को ग्राम दानीकुण्डी मरवाही के साप्ताहिक बाजार से साइकिल बजाज प्लेटिना CG12-AW-1632 को चोरी करना बताया और इसके अलावा पूर्व में दो मोटर साइकिल रायपुर शहर से हीरो पैशन प्रो, होंडा साइन और एक मोटर साइकिल मध्यप्रदेश से हीरो एचएफ डीलक्स को चोरी करके अपने साथी अनुज प्रताप के गाँव में छिपाकर रखना बताया हैं। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार नग मोटर साइकिल जप्त किया गया हैं गिरफ्तार आरोपी खेलन पाल वर्मन उर्फ गडारी से पूछताछ में उसने बताया कि वो पूर्व में मध्यप्रदेश अंतर्गत कई बार चोरी और मारपीट के मामलों में चालान हो चुका है और दो बार हत्या के अपराध मेंगिरफ्तार हो चुका हैं। फिलहाल मरवाही पुलिस पकड़े गए दोनो आरोपी खेलन पाल वर्मन निवासी वार्ड 13 कुरजा थाना बिजुरी जिला अनुपपुर (म.प्र.) स्थाई पता ग्राम बरगांव थाना शाहपुरा जिला डिंडोरी (म.प्र.)व अनुज प्रताप पोर्ते उम्र 35 साल निवासी ग्राम धौरामुड़ा पतेरापारा थाना पसान जिला कोरबा (छ.ग.) को गिरफ्तार कर लिया है और उनके निशानदेही से चोरी की 4 मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।

