35.9 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

बासी रोटी के सेहतमंद गुण: एक स्वास्थ्यप्रद आहार का महत्व

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

हम सबके घर में अक्सर ऐसा होता होगा कि रात को एक से दो रोटी बच ही जाती होगी। बहुत से लोग इसे अगले दिन सुबह खा लेते हैं, पर कुछ लोग इसे फेंक देते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि बासी रोटी का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह ताजी रोटी से भी ज्यादा कहीं ताकतवर होती है।

मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार (Ref), बासी रोटी में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है। ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में गुड बैक्टीरिया भी ज्यादा पाएं जाते हैं, जो आपके गट हेल्थ के लिए अच्छा है।

बासी रोटी में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर अधिक पाया जाता है। इसके अलावा ताजी रोटी के मुकाबले बासी रोटी में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। बासी रोटी को फेंकने से पहले हमें इसके फायदे समझने होंगे। बासी रोटी के फायदे क्या हैं आज इसे इस आर्टिकल में समझेंगे।

ताकत देता है

बासी रोटी का सेवन शरीर के लिए काफी ताकतवर माना जाता है। इससे तुरंत एनर्जी मिलती है, इसलिए इसे सुबह के नाश्ते में लेना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इससे पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए बेसन की रोटी के फायदे अनेक हैं।

कब्ज की समस्या को दूर करता है

बासी रोटी में फाइबर की मात्रा भी ताजी रोटी के मुकाबले अधिक पाई जाती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। फाइबर आपके पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में भी मददगार है।बासी रोटी से पेट फूलने की समस्या और गैस की समस्या से में भी राहत मिलती है।

वेट लूज करने में मददगार है

कई रिसर्च में माना गया है कि ताजी रोटी की तुलना में बासी रोटी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बासी रोटी में नमी कम हो जाती है, तो इससे कैलोरी भी कम हो जाती है। तो इस तरह से कम इसे लो कार्ब वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मसल्स होंगी स्ट्रांग

रोटी में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स मसल्स को स्ट्रांग करने में मदद कर सकते हैं, खासकर जब उसमें पौष्टिक अनाजों का उपयोग किया जाता है। एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी डाइट है। इसलिए बासी रोटी के फायदे मसल्स को स्ट्रांग बनाए रखने में भी है।

इम्यून सिस्टम को बेहतर करती है

जब आटा या अनाज लंबे समय तक रखा जाता है, तो उसमें यौगिक जीवाणुओं का विकास होता है।इसलिए बासी रोटी में रात भर में काफी प्रीबायोटिक बन जाते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम के लिए काफी अच्छे होते हैं।

बासी रोटी कैसे खाएं

वैसे तो बासी रोटी से कई प्रकार की रेसिपी बनाई जा सकती है। लेकिन इसे हेल्दी रूप में खाना ज्यादा सही है। हेल्दी और आसान तरीके में है कि आप बासी रोटी को गर्म दूध के साथ खा सकते हैं, जैसे कि उसे खीर की तरह बना लें। इसके अलावा आप बासी रोटी का पोहा बना सकते हैं।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!