38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

गौरेला में उप वन मंडलाधिकारी की गुंडागर्दी , वनरक्षक से दुर्व्यवहार, जातिगत गाली गलौज- …

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

 

रायपुर /जीपीएम :: वन विभाग में फैला भ्रष्टाचार कम होने का नाम तो नही ले रहा है, जिस विभाग के अधिकारियो की कार्य शैली से आम जनता पीड़ित थी ,अब विभाग के कर्मचारी भी इसी अछूते नहीं रहे है, विभाग के बड़े अधिकारी को अपने पद का इस कदर गुरूर है की छोटे कर्मचारीयो को खुलेआम गाली गलौज कर रहे है,
दरअसल एक ताजा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले मरवाही वन मंडल से खुलकर सामने आ रहा है, जहां गौरेला वन परिक्षेत्र के आमानाका परिसर धर्मपानी रेस्टहाउस में पदस्थ वनरक्षक मोटू कुमार भारद्वाज का आरोप है की गौरेला एसडीओ राम कुमार सिदार
के द्वारा उन्हें फोन पर जाती सूचक गाली गलौज देते हुए दुर्व्यवहार किया गया है,
इस पूरे मामले में अब छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोलते हुए डीएफओ मरवाही को ज्ञापन सौप एसडीओ पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, ज्ञापन के माध्यम से बताया गया की उपवनमण्डलाधिकारी गौरेला श्री आर. के. सिदार द्वारा वन रक्षक को दिनांक 09.01.2024 को जाति सूचक गाली देते हुए अभद्र व्यवहार किया गया है। जिससे वनमण्डल के समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

अतः आपसे अनुरोध है कि श्री आर के सिदार उपवनमण्डलाधिकारी गौरेला को तत्काल अन्यत्र स्थांनातरण करने हेतु उच्च अधिकारियो को लेख करने का कष्ट करें। तथा जब तक श्री आर. के. सिदार का स्थानातरण अन्यत्र नहीं हो जाता, सुरक्षा की दृष्टि से श्री मोटू कुमार भारद्वाज वनरक्षक को पेण्ड्रा परिक्षेत्र में पदस्थ करने का अनुरोध है। यदि एक सप्ताह के अंदर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो वन कर्मचारी संघ द्वारा श्री आर.के. सिदार के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!