आगरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो को कुचला, 5 की मौत, 3 घायल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

आगरा के खंदौली स्थित नगला चंदन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

आगरा-जलेसर रोड पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक के बाद एक दो आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार 5 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। मृतक चार धाम यात्रा पूरी करने के बाद आगरा से घर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने कंटेनर चालक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई कर दी।

यात्रा पर गए थे लोग

हाथरस के सादाबाद के गांव नगला मनी और धांधऊ के ग्रामीण चारधाम की यात्रा पर गए थे। शनिवार सुबह सभी लोग ट्रेन से वापस लौटे। रामबाग से घर जाने के लिए सभी लोग दो आटो में सवार हो गए। जलेसर रोड पर शनिवार सुबह 11:30 बजे नगला चंदन के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने दोनों ऑटो में टक्कर मार दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

गांव वालों ने चालक को पकड़कर पीटा

घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंटेनर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी कहासुनी हुई।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!