यह लेख आधार कार्ड में जन्मतिथि (DOB) अपडेट करने की प्रक्रिया बताता है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सीधे ऑनलाइन बदलाव संभव नहीं हैं; UIDAI वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके आधार सेवा केंद्र जाना होगा। जन्मतिथि के प्रमाण वाले आवश्यक दस्तावेज़ और ₹50 शुल्क देना होगा।
Aadhaar Card Update Process: आधार कार्ड की जरूरत हमें हर छोटे-बड़े काम के लिए पड़ती है। आज इसके बिना स्कूल में एडमिशन तक मिलना मुश्किल हो जाता है। इसमें यूजर से जुड़ी कई जानकारियों दी गई होती है। अगर ये जानकारी गलत है या अपेडिटड नहीं है तो इसे इस्तेमाल करने में परेशानी आ सकती है।
इसलिए ये सुनिश्चित रखें कि आपके आधार, पैन और यहां तक की राशन कार्ड में अपडेटिड जानकारी हो। जागरण बिजनेस के यूजर रोशन देउबा ने आधार कार्ड में जन्मतिथि कैसे बदले इसे लेकर सवाल किया, तो चलिए जानते हैं आप आधार में जन्मतिथि कैसे बदल सकते हैं।
Aadhaar में कैसे बदले DOB?
आपको बता दें कि अभी तक ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि आप आधार कार्ड ऑनलाइन बदल सकते हैं। हालांकि आप ऑनलाइन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए इसका प्रोसेस भी देख लेते हैं-
स्टेप 1- सबसे पहले इसके लिए आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- वेबसाइट में लॉगिन कर Aadhaar Enrolment and Update Form डाउनलोड कर लें।
स्टेप 3- इस फॉर्म को लेकर आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
स्टेप 4- अब आपको फॉर्म में पूछी गई डिटेल्स सहित अपडेटिड जन्मतिथि भी भरनी होगी।
स्टेप 5- मांगी गई डिटेल्स भरने के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट भी सबमिट कर दें। इन डॉक्यूमेंट्स में आपका जन्मतिथि का प्रूफ होना चाहिए।
स्टेप 6- अधिकारी डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लेगा। इसके साथ ही आपको अधिकारी को 50 रुपये शुल्क भी देना होगा।
कितनी बार बदल सकते हैं जन्मतिथि?
यह ध्यान रखें कि आप आधार कार्ड में जन्मतिथि केवल एक बार ही बदल सकते हैं। इसलिए ध्यानपूर्वक इसमें बदलाव करें। वहीं आधार कार्ड में लिंग भी एक बार बदला जा सकता है। इसके साथ ही पता और मोबाइल नंबर कितनी बार भी बदल सकते हैं। अगर नाम की बात करें तो इसे दो बार बदला जा सकता हैं।

