‘अगर डील नहीं हुई तो…’, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- समंदर में तैनात है US Navy

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में कहा कि अमेरिका कूटनीति से हल तलाश रहा है, लेकिन डील न होने पर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने बड़े जहाजों की तैनाती का जिक्र किया। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी हमले से पूरे मिडिल ईस्ट पर गंभीर असर पड़ेगा।

HighLights

  1. ट्रंप ने ईरान को फिर से कड़ी धमकी दी
  2. अमेरिका ने ईरान के करीब सेना तैनात की
  3. ईरान ने अमेरिकी हमले पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को फिर से धमकी दी है। तेहरान की बयानबाजी के बीच अमेरिका ने ईरान के आसपास सेना तैनात कर दी है। वहीं, डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ डील पूरी होने की उम्मीद जताई है।

फ्लोरिडा में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने बेशक ईरान के पास सेना तैनात की है, लेकिन हम अभी भी कूटनीति के रास्ते हल तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

डोनल्ड ट्रंप ने कहा, “हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े और शक्तिशाली जहाज हैं, जो ईरान के बेहद करीब हैं। अगर हम डील नहीं करते हैं, तो हमें पता लगाना होगा कि कहां कमी रह गई है।”

ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा, “हमारे पास काफी बड़े, शक्तिशाली जहाज हैं, जो ईरान की तरफ बढ़ रहे हैं। वो डील नहीं करना चाहते हैं, लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि ये डील हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो देखते हैं कि फिर हम क्या कर सकते हैं?”

ईरान ने दी थी चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने साफ किया था कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, तो इसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ेगा। खामेनेई ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अगर उन्होंने युद्ध शुरू किया तो इससे पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा।”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!