38.2 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

रानी अटारी ,विजय वेस्ट कोयला खदान के मजदूरों की मांग पूरी नही होने पर खदान का प्रवेश द्वार बंद कर कोयला उत्पादन व परिवहन किया जायगा बंद ,सरपंच संघ के अध्यक्ष ने एस डी एम को सौंपा ज्ञापन

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

कोरबा / पसान // एसईसीएल की रानी अटारी ,विजय वेस्ट भूमिगत कोयला खदान में  लंबे समय से  ठेका कंपनियों के द्वारा मजदूरों को शासकीय दर से मजदूरी नही देने एवं मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने को लेकर पोड़ी उपरोड़ा सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह मराबी के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा को आवेदन पत्र दिया गया है जिसपर चार दिवस में कोई हल नही निकलने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर कोयला उत्पादन ,परिवहन बन्द करने की बात कही गयी है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी खान प्रबंधन की होगी ,

सरपंच संघ के अध्यक्ष एवम ग्रामीणों ने प्रबन्धन पर लालफीताशाही का आरोप लगाते हुए मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबन्धन की कार्यशैली के कारण प्रभावित ग्रामीण मानसिक प्रताड़ना के शिकार हो रहे है। प्रबंधन सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन देकर ग्रामीणों को छल रहा है।

ठेका कंपनियों में मजदूरों का हो रहा शोषण – 
रानी अटारी ,विजय वेस्ट में ठेका कंपनियों के द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है ,उनके द्वारा निर्धारित दर से कम मजदूरी दिया जा रहा है ,
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिख ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग की
भारतीय जनता पार्टी  कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर ठेकेदारों द्वारा मजदूरों से  अवैध वसूली पर कार्यवाही करने की बात कही है,

प्रधानमंत्री सड़क से परिवहन बंद हो
रानी अटारी ,विजय वेस्ट के ट्रांसपोर्टरों द्वारा कोयला लोड भारी वाहनों को प्रतिबंधित प्रधानमंत्री सड़क से चलाते हैं जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है और लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ,जबकि कोयला परिवहन के लिए एक निश्चित रुट निर्धारित होता हैं ,अन्यत्र रुट से चलने पर गाड़ियों पर कार्यवाही होनी होती हैं परन्तु खान प्रबंधन ,और न ही पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही करने से गाड़ियां प्रतिबंधित मार्ग से बेधड़क चल रही हैं ,


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!