छत्तीसगढ़ में दसवीं के छात्र को 100 उठक-बैठक कराई, हालत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के एक स्कूल में 10वीं के छात्र को 100 उठक-बैठक की सजा दी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र को चलने में कठिनाई हो रही है और वह फिजियोथैरेपी करा रहा है। उसे रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिकाओं को नोटिस भेजा है, और छात्र के स्वजन ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

HighLights

  1. 10वीं के छात्र को 100 उठक-बैठक की सजा मिली।
  2. सजा के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।
  3. शिक्षिकाओं को नोटिस, स्वजन ने जांच की मांग की।

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शारीरिक दंड का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है।

आरोप है कि पिछले महीने दसवीं कक्षा के एक छात्र को सजा के रूप में 100 बार उठक-बैठक करने के लिए कहा गया, जिसके परिणामस्वरूप उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र को चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है और वर्तमान में उसकी फिजियोथैरेपी चल रही है। उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू ने शिक्षिकाओं को नोटिस भेजा है, उनके जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। छात्र के स्वजन ने शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और प्रशासन से जांच की मांग की है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!