35.1 C
Madhya Pradesh
Friday, April 17, 2026

छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से 12वीं की परीक्षा, 2 मार्च से 10वीं के एग्जाम, सुबह 9 से 12.15 बजे तक चलेगी परीक्षा

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

  1. रायपुर
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है। जिसके मुताबिक बोर्ड मार्च 2024 में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2024 आयोजित करेगा।

सीजीबीएसई 10वीं और 12वीं समय सारिणी 2024 आधिकारिक वेबसाइट – cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। जारी आधिकारिक समय सारिणी के अनुसार, सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 2 मार्च 2024 से शुरू होगी, जबकि सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 मार्च 2024 से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा संबंधित स्कूलों से भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर परीक्षा से पूर्व या फिर बाद में एग्जाम डेट में परिवर्तन होता है तो इसकी सूचना बोर्ड की तरफ से दी जाएगी।

जारी समय सारिणी के अनुसार, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 2 मार्च 2024 से शुरू होगी। परीक्षाएं 21 मार्च 2024 तक जारी रहेंगी। सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 1 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग सुबह 9 बजे बंद हो जाएगी और छात्रों को उनकी उत्तर पुस्तिकाएं 9:05 बजे दी जाएंगी। सीजी बोर्ड परीक्षा 2024 का प्रश्न पत्र सुबह 9:10 बजे वितरित किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
– इसके बाद टाइम टेबल लिंक पर क्लिक करें।

– पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
– टाइम टेबल सामने होगा।
– इसके बाद टाइम टेबल की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!