38.5 C
Madhya Pradesh
Thursday, April 16, 2026

कोरबा के मादन पंचायत में 20 लाख की सीसी रोड में भ्रष्टाचार, निर्माण के साथ ही दरकने लगी सड़क

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

मादन पंचायत में सामने आया सीसी रोड भ्रष्टाचार

कोरबा के मादन पंचायत में 20 लाख की सीसी रोड में भ्रष्टाचार, निर्माण के साथ ही दरकने लगी सड़क

घटिया निर्माण कार्य कुछ महीने में जवाब देने लगे तब किसकी जवाबदारी तय होगी?

0 ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की घटिया कार्य पर रोक लगा अच्छी सड़क बनवाए जाने मांग.
__________________________
*कोरबा/पाली:-* ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता को लेकर किये जा रहे सरकारी दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। ग्राम पंचायत मादन में 20 लाख की स्वीकृति से निर्मित होने वाले सीसी रोड बनने के साथ ही दरक रही है। जिस पर सीमेंट का लेप लगा भ्रष्ट्राचार छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

पाली जनपद पंचायत कार्यालय अंतर्गत महज 2 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत मादन में मुख्यमार्ग फारेस्ट काष्टागार से बस्ती तक 600 मीटर के निर्मित किये जा रहे 20 लाख की सड़क भ्रष्ट्राचार की कहानी खुद बयां करने लगी है। कार्य एजेंसी सरपंच, सचिव द्वारा ठेकेदारी प्रथा से निर्माण कराई जा रही लाखों की जिस सीसी रोड बनने के साथ ही दरक रही है। तस्वीर में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सीसी सड़क की सतह पर बीचों- बीच दरारें उभर आई है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

https://cgcitynews.com

जिसे लेकर इस ग्राम के ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि निर्माण के दौरान मानक मोटाई, गुणवत्ता सामाग्री और तकनीकी निगरानी को ताक पर रख मनमाने कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसे लेकर बीते 30 दिसम्बर को *पाली जनपद के मादन पंचायत में बन रही सीसी रोड की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल, स्टीमेट के विपरीत घटिया निर्माण कराकर लाखों बचाने का खेल, ग्रामीण करेंगे कलेक्टर से शिकायत* शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रसारित किया गया। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सरकार सहित जिले के नवपदस्थ कलेक्टर ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रहे है। सवाल यह है कि करदाताओं के पैसे से बनी सड़क यदि बनने के कुछ महीने में ही जवाब देने लगे, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी? ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सरपंच, सचिव व निर्माण कराने वाले ठेकेदार से अच्छी सड़क बनाने के लिए कहा गया लेकिन किसी ने एक नही सुनी और मनमर्जी करते हुए घटिया सामाग्री का प्रयोग कर सीसी रोड बनाने के नाम पर खानापूर्ति कर रहे है। ऐसे में जिस तरीके से सड़क निर्माण में घटिया सामाग्री लगाई जा रही है, वो सड़क कुछ दिन ही चल पाएगी। मामले को लेकर सरपंच पति से जब मोबाइल पर चर्चा की गई तब उन्होंने घर बुलाकर जानकारी देने की बात कही। बहरहाल ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा कर बन रहे घटिया रोड की जांच करा तत्काल सरकारी पैसों का दुरुपयोग रुकवाए जाने एवं गांव में एक अच्छी सड़क बनवाए जाने मांग की है।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/


CG City News

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

error: Content is protected !!