प्रयागराज में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत मामले में एक्सईएन, एसडीओ और जेई पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

प्रयागराज में करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक्सईएन, एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया है। संविदाकर्मी एक खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था इसी दौरान कंरट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

HighLights

  1. करंट लगने से संविदाकर्मी की मौत मामले में कार्रवाई
  2. एक्सईएन, एसडीओ और जेई हुए सस्पेंड

 बरियारी गांव में करंट से बिजली विभाग के संविदाकर्मी फूलचंद्र पाल की मौत मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने अधिशासी अभियंता गंगापार, एसडीओ व जेई को निलंबित कर दिया। जेई को हंडिया डिवीजन और एक्सईएन, एसडीओ को एमडी कार्यालय संबद्ध किया गया है।

झूंसी के रहिमापुर गांव निवासी 52 वर्षीय फूलचंद्र पाल कई वर्षों से संविदा पर तैनात था। सोमवार दोपहर में वह न्यू झूंसी रुरल फीडर के रामापुर गांव में ट्रांसफार्मर चढ़ाने अन्य बिजलीकर्मियों के साथ गया था। ट्रांसफार्मर पर चढ़ाने के बाद करीब तीन बजे वह वहां से तीन सौ मीटर दूर बरियारी गांव पहुंचा।

यहां एक खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य करने लगा। इसी दौरान कंरट लगने से वह नीचे आ गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्वजन ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो जांच के आदेश दिए गए।

मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने इस पूरे प्रकरण को लेकर अधिशासी अभियंता गंगापार शिवकुमार, उपखंड अधिकारी एके गौतम व अवर अभियंता भानू यादव को निलंबित कर दिया।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!