आयकर विभाग का छापा, व्यवसायियों के ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

रायपुर  ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार को एक बार फिर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में चल रही है। इस बार विभाग के निशाने पर कोल्ड स्टोरेज और अनाज व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर और नागपुर से करीब 200 अफसरों की टीम पहुंची हुई है। समता शापिंग आर्केड, सिलतरा, कुशालपुर में आईटी की टीमों ने दबिश दी है।

मिली जानकारी अनुसार समता शॉपिंग आर्केड स्थित के.के.एग्रो ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि में आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। इसी तरह सिलतरा स्थित राजेश्वरी कोल्ड स्टोरेज, तेलघानी नाका स्थित दाल कारोबारी सूरज पल्सेस के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग के साथ मध्य प्रदेश पुलिस और सीआरपीएफ के जवान मौजूद है।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles