

India vs Sri Lanka, ODI World Cup 2023: भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 33वें में मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों की रिकॉर्ड जीत के साथ जारी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में जगह बनाई है. शुभमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर की (82) अर्द्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 358 रनों का लक्ष्य दिया. भारत से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई और पूरी टीम सिर्फ 55 रनों पर ऑल-आउट हो गई. श्रीलंका के 8 बल्लेबाज इस मैच में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. टीम के पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए. श्रीलंका के लिए कासुन राजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश थीक्षाना ने नाबाद 12 रनों की पारी खेली. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हासिल किए, जबकि सिराज के खाते में तीन विकेट आए. भारत इस रिकॉर्ड जीत के साथ ही अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है और वो जारी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है.
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है,जिसमें जनहित की सूचनाएं,समसामयिक घटनाओं पर अधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी. cgcitynews.com इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साईट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा ,इसके लिए cgcitynews.com या उसके स्वामी ,मुद्रक , प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।
