ब्रिटेन के वेम्बली में भारतीय व्यापारियों पर हमला: दुकानों-रेस्टोरेंट को निशाना बना रहा सोमालियाई गैंग, दहशत का माहौल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

ब्रिटेन के वेम्बली में भारतीय मूल के व्यापारियों पर सोमालियाई गिरोह द्वारा हमले की खबरें सामने आई हैं। दुकानदारों और रेस्टोरेंट मालिकों को धमकाया जा रहा है और उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की जा रही है।

  1. वेम्बली में भारतीय व्यापारियों पर सोमालियाई गिरोह के हमले
  2. दुकानों में तोड़फोड़, रेस्टोरेंट पर दो बार हमला हुआ
  3. ब्रिटिश सांसद ने संसद में उठाया सुरक्षा का मुद्दा

 ब्रिटेन के वेम्बली में भारतीय मूल के व्यापारियों को डराने और धमकाने का ताजा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सोमालियाई लोगों का एक गैंग कथित तौर पर भारतीय मूल के दुकानदारों और रेस्टोरेंट मालिकों को डरा रहे हैं।

इतना ही नहीं, बदमाशों का यह गैंग टारगेटेड हमलों में उनकी दुकानों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। यह हमले पिछले हफ्ते हैरो में हुए हमले के बाद हुआ है, जिसमें एक गैंग ने होली मना रहे लोगों पर हमला किया था। वेम्बली के दुकानदारों को लगा कि यह वही ग्रुप हो सकता है। हालांकि, सच्चाई का पता चलना अभी बाकी है।

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने सोमवार को पार्लियामेंट में हैरो हमले का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा, ‘सेंट्रल मस्जिद के गुंडों ने हैरो में सालाना होली सेलिब्रेशन के दौरान हमला किया। इस दौरान एक हजार से ज्यादा लोग शांति से अपना त्योहार मना रहे थे। कुल हमलावरों की संख्या 20 थी, जबकि एक को अरेस्ट किया गया है।”

बता दें, वेम्बली के ईलिंग रोड पर मानेक चौक इंडियन रेस्टोरेंट पर पिछले हफ्ते 5 मार्च और 7 मार्च को दो बार हमला हुआ था। वीडियो में ज्यादातर बदमाश, मास्क पहने हुए थे और वह रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दिखे। एक और वीडियो में टेबल और कुर्सियां पलटी हुई दिखीं, और खाना और क्रॉकरी हर जगह बिखरी हुई थी।

एक लोकल PIO स्टोर के मालिक, जिसने यह तोड़-फोड़ देखी, उसने कहा, “यह पिछले बुधवार को ट्रेडर्स वेम्बली में शुरू हुआ। दमन और दीव के तीन लोगों को टॉयलेट में पीटा गया और खून से लथपथ छोड़ दिया गया। यह सोमालियाई नौजवान लड़कों का एक गैंग था।”

सोमवार रात, ईलिंग रोड पर एक गुजराती आदमी को चाकू मारा गया और उसे A&E ले जाया गया। ब्रेंट काउंसिल के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा, “लोकल बिजनेस को किसी भी तरह की हिंसक या टारगेट करके धमकाना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है और ब्रेंट में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम किसी भी ऐसे व्यक्ति को, जिसके पास कोई जानकारी या फुटेज हो, बिना देर किए पुलिस के पास आने के लिए कहते हैं।”


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!