IPL 2026 Matches: क्यों 4 घंटे से ज्यादा खिंच रहे आईपीएल मैच? स्लो ओवर रेट नहीं ये है बड़ी वजह

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

IPL 2026 Matches: आईपीएल मैचों की अवधि धीमी ओवर गति, वाइड-नो बॉल रिव्यू और बार-बार मेडिकल टाइम-आउट के कारण बढ़ रही है। हाल ही में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच चार घंटे से अधिक चला।

  1. वाइड रिव्यू और मेडिकल टाइम आउट से लंबे खिंच रहे IPL मैच
  2. मुंबई-आरसीबी के बीच मैच भी देरी से समाप्त हुआ
  3. 4 घंटे से ज्यादा चला मैच, जो रात करीब 12 बजे जाकर खत्म हुआ

आईपीएल 2026 में मैचों की अवधि लगातार बढ़ती जा रही है और इसकी बड़ी वजह अब सिर्फ धीमी ओवर गति ही नहीं, बल्कि वाइड-नो बॉल रिव्यू और बार-बार लिए जा रहे मेडिकल टाइम-आउट भी बन गए हैं।

रविवार यानी 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मुकाबला इसका ताजा उदाहरण रहा, जो चार घंटे से ज्यादा चला और रात करीब 12 बजे जाकर समाप्त हुआ।

वाइड रिव्यू और मेडिकल टाइम आउट से लंबे खिंच रहे IPL मैच

दरअसल, आईपीएल में हर टीम को प्रति पारी दो डीआरएस रिव्यू मिलते हैं। पहले इनका उपयोग सिर्फ आउट के फैसलों पर होता था, लेकिन अब कप्तान वाइड और नो बाल जैसे फैसलों पर भी रिव्यू ले रहे हैं। इससे मैच की गति पर असर पड़ रहा है और ओवर पूरे करने में अधिक समय लग रहा है।

इतना ही नहीं, टीमें रणनीतिक रूप से मेडिकल टाइम आउट का भी इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे खेल बार-बार रुक रहा है। मुंबई और आरसीबी के मुकाबले में यह समस्या और साफ नजर आई, जब आरसीबी ने मैच के अंतिम ओवरों में तीन बार मेडिकल टाइम आउट लिया।

गावस्कर भी दिखे नाराज

इससे भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान काफी नाराज दिखे। उन्होंने आरसीबी पर खेल की गति धीमी करने का आरोप लगाया और कहा कि अगर खिलाड़ी फिट नहीं है तो उसे मैदान से बाहर जाकर इलाज कराना चाहिए।

दरअसल, मुंबई की पारी के 16वें ओवर में आरसीबी के तेज गेंदबाज रासिख सलाम डार रन अप के दौरान असहज नजर आए। मुंबई की गर्मी और उमस के कारण उन्हें क्रैंप्स की समस्या हुई और फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। हालांकि वह थोड़ी देर बाद फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार हो गए, लेकिन अगली ही गेंद पर शेरफान रदरफोर्ड के छक्का मारने के बाद उन्हें फिर परेशानी हुई और दोबारा खेल रोका गया।

इस दौरान उन्होंने नमन धीर का विकेट लिया, लेकिन एक बार फिर तीसरी बार भी क्रैंप्स के कारण रुकना पड़ा। बार-बार हो रही इन रुकावटों से नाराज गवास्कर ने कहा, खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाकर इलाज कराना चाहिए और बाकी गेंदें दूसरे गेंदबाज को डालनी चाहिए। बार-बार फिजियो को बुलाना खेल की गति को प्रभावित कर रहा है। आखिरकार अंपायरों ने हस्तक्षेप किया और रासिख को मैदान से बाहर भेज दिया गया, जिसके बाद शेफर्ड ने ओवर पूरा किया।

डेविड-हार्दिक पर जुर्माना

आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड पर मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। डेविड को खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना भरना पड़ा। उनका इस तरह का पहला अपराध था तो उन पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है

CG City News


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!