IPL 2026 Mini Auction: 24.75 करोड़ रुपये…SOLD; ये हैं आईपीएल मिनी ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे 5 खिलाड़ी

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

IPL 2026 Mini Auction:      IPL 2026 Mini Auction सबसे महंगे खिलाड़ी को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला  , आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन आज यानी 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी 77 स्लॉट को भरना चाहेगी। ऐसे में जानते हैं मिनी ऑक्शन इतिहास के टॉप-5 महंगे खिलाड़ियों के नाम।

IPL Mini Auction Expensive Player:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन हमेशा से क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच से भरा रहा है। बड़े-बड़े खिलाड़ी, करोड़ों की बोली और टीमों की रणनीति इसे खास बनाती है।

इस बार IPL 2026 का मिनी ऑक्शन आज यानी 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में दोपहर 2:30 बजे से होना है। इस ऑक्शन में 359 खिलाड़ी शामिल होंगे और 10 टीमें कुल 77 स्लॉट भरने की कोशिश करेंगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये की राशि है, जिससे वे बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं। ऐसे में ऑक्शन से पहले आइए IPL मिनी ऑक्शन के इतिहास के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

https://cgcitynews.com

IPL Mini Auction Expensive Player की लिस्ट

1. मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये-KKR, IPL 2024)

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क IPL मिनी ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। केकेआर ने आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को खरीदा था।

ऑक्शन के दौरान KKR ने दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस को पछाड़ते हुए उन्हें अपनी टीम में जोड़ा था। भले ही उनका सीजन औसत रहा, लेकिन क्वालिफायर-1 और फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने KKR को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

https://cgcitynews.com/tehsildar-expressed-strictness-of-administration-on-illegal-construction-being-done-in-the-house-of-influential-neeraj-jain/

2. पैट कमिंस (20.5 करोड़ रुपये- SRH, IPL 2024)IPL 2026 Mini Auction सबसे महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड कीमत पर आईपील 2024 में खरीदा था और उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया था। पैट कमिंस को मिनी ऑक्शन में 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने पूरे सीजन में 18 विकेट लिए और अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया।

3. सैम करन (18.5 करोड़ रुपये- PBKS, IPL 2023)

इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन IPL 2023 के सबसे चर्चित खिलाड़ी थे। पंजाब किंग्स ने आखिरी समय में बोली लगाकर उन्हें 18.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। वह मिनी ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

4. कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपये- MI, IPL 2023)

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर बड़ा दांव लगाया था। आईपीएल 2023 में एमआई ने कैमरन को 17.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए आरसीबी और दि्लली कैपिटल्स की टीमों ने भी रुचि दिखाई थी, लेकिन एमआई ने बाजी मारते हुए अपने साथ जोड़ लिया था। कैमरन की नजरें अब आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनने पर होगी।

5. बेन स्टोक्स (16.25 करोड़ रुपये- CSK, IPL 2023)

इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बिके जाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2023 के ऑक्शन में उन्हें 16.25 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। था।

https://cgstate.gov.in/

IPL 2026 Mini Auction सबसे महंगे खिलाड़ी की यह सूची ऑक्शन इतिहास में यादगार बन गई।

उस वक्त रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी इस शानदार ऑलराउंडर को खरीदना चाहती थीं। लेकिन आखिरकार बाजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मारी और उन्हें खरीद लिया। हालांकि, घुटने की चोट के कारण बेन स्टोक्स 2023 में सिर्फ दो मैच ही खेल सके थे और तब से वह अब ही आईपीएल में वापसी करेंगे।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!