दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान का ड्रोन अटैक, एक भारतीय समेत चार लोग घायल

IMG-20230522-WA0021
previous arrow
next arrow
CG City News

ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन हमला किया है, जिसमें एक भारतीय सहित चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि अधिकारियों ने दो ड्रोन रोके।

HighLights

  1. ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया।
  2. हमले में एक भारतीय सहित कुल चार लोग घायल हुए।
  3. दुबई मीडिया ऑफिस ने दो ड्रोन रोकने की पुष्टि की।

 ईरान ने एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से अटैक किया है। इस हमले में एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए हैं। दुबई मीडिया ऑफिस ने X पर एक बयान में कहा, “दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास अधिकारियों ने दो ड्रोन रोके, जिसमें एक भारतीय नागरिक समेत चार लोग घायल हो गए। इसमें आगे कहा गया, “एयर ट्रैफिक नॉर्मल तरीके से चल रहा है।”

ईरान ने अपने इलाके में US और इजरायल के हमलों का जवाब यूनाइटेड अरब अमीरात, बहरीन, कतर और दूसरे खाड़ी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार करके दिया है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ है और तेल प्रोडक्शन में रुकावट आई है।

गौरतलब है ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जंग दो हफ्तों से जारी है। इस जंग की जद में मध्य पूर्व के देशों को भी भुगतना पड़ रहा है। ईरान ने पहले भी दुबई एयरपोर्ट के नजदीक हमले किए थे। इसके अलावा शहर के रिहायशी इलाकों में हमले हुए थे।

image - 2026-03-11T135033.544

इलाके के देशों के साथ लड़ाई में पड़ने का कोई इरादा नहीं: ईरान के प्रेसिडेंट

ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान कभी भी क्षेत्रीय देशों के साथ जंग में उलझना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा है कि हमें इलाके के देशों के साथ लड़ाई में पड़ने का कोई इरादा नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इंटरनेशनल कम्युनिटी जंग के लिए जिम्मेदार लोगों पर ध्यान नहीं देती है, तो ग्लोबल ऑर्डर और सिक्योरिटी खतरे में पड़ जाएगी।


CG City News

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="tagdiv" twitter="tagdivofficial" youtube="tagdiv" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333"]

Latest Articles

error: Content is protected !!